Top News
Next Story
NewsPoint

महिलाओं को इस माह मिलेंगे 1 हजार रुपये, सरकार ने दिया अपडेट

Send Push

नई दिल्लीं: Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: आतिशी सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद महिलाओं को एक हजार रुपये दिए जाने का काम शुरू किया जाएगा। इस योजना के तहत 18 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं को पैसे दिए जाएंगे।

Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपये


दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने का ऐलान किया था। दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना पर तेजी से काम कर रही है। आतिशी ने इसका ऐलान करते हुए कहा था आज हम एक क्रांतिकारी कार्यक्रम ‘मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना’ शुरू कर रहे हैं जिसमें 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। इसके काम को लेकर अधिकारियों का कहना है कि कई विभागों की मंजूरी मिलनी बाकी है।


Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: फरवरी से पहले लागू होगी योजना


कैलाश गहलोत ने इस योजना को लागू करने का अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए बजट पहले ही दिया जा चुका है। ये योजना फरवरी में होने वाले दिल्ली चुनाव से पहले योजना लागू कर दी जाएगी। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के लिए दिल्ली सरकार ने 2714 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है।


Delhi Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: क्या है मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना?


CM आतिशी मार्लेना ने इस योजना का ऐलान किया था। इसके तहत 18 साल से ऊपर की हर एक महिला को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे। दिल्ली सरकार का इस योजना को लाने का उद्देश्य महिलाओं का कल्याण और उनका सशक्तिकरण करना है। इसके लिए 2024-25 के बजट में 2714 करोड़ का बजट भी रखा गया है।

Explore more on Newspoint
Loving Newspoint? Download the app now